राष्ट्रपति ने 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया, सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 71 लोगों की इस लिस्ट में सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।
Latest India News
टिप्पणियाँ बंद हैं।